उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार हुए ठगी के दो आरोपी, बिना ब्याज के लोन दिलाने के नाम पर 29 लाख हड़पे

7/2/2022 4:57:23 PM

रायगढ़ (पुनीराम रजक): बिना ब्याज (with out Interest loan) के लोन दिलाने के नाम पर 29 लाख की ठगी करने के मामले में रायगढ़ थाना पुलिस (raigarh police station) की विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (ghaziabad) से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक लंबे समय से फोन कॉल करके लोगों को बिना ब्याज के लोन दिलाने का झांसा देकर रुपए ऐंठा करते थे।

शिक्षक को फंसाया अपने जाल में

आरोपियों ने धरमजयगढ़ के एक शिक्षक को 29 लाख का चूना लगाया था। शिक्षक ने किश्तों में रकम आरोपियों के खाते में ट्रांसफर की थी। पीड़ित ने मार्च में मामले की शिकायत धरमजयगढ़ थाने में की थी। जिसके बाद पुलिस (police) ने आरोपियों को उत्तर प्रदेश से धर दबोचा।

वन टाइम इंश्योरेंस के नाम पर भरवाया बांड

दरअसल शिक्षक ने अगस्त 2019 होम लोन लिया था। उसी दौरान उसे साक्षी शर्मा नामक व्यक्ति का फोन आया और उसने खुद को आदित्य बिड़ला ग्रुप (aditya birla group) का बताया। कंपनी के मैनेजर राजीव अग्रवाल के नाम से उसे कॉल आया और 8 लाख के लोन के लिए वन टाइम इंश्योरेंस 51 हजार का बांड भरवाया। उसके बाद भारतीय एक्शा, इंडिया फस्ट, एडल वाईस, फ्यूचर जर्नली, रेलीगर जैसी कंपनियों का नाम लेकर उससे फर्जी तरीके से लगभग 29 लाख रुपए ऐंठे। बाद में जब पीड़ित को धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस (police) में इसकी शिकायत की।

उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार दोनों आरोपी 

जांच में जुटी पुलिस आरोपियों तक उत्तर प्रदेश पहुंची। मुख्य आरोपी अमितेश कीर्ति बी-टेक किया हुआ है। उसके पास से कुछ फर्जी आधार कार्ड और बांड पेपर भी बरामद हुए हैं। आरोपी अमितेश कीर्ति को नंदग्राम गाजियाबाद से हिरासत में लिया गया है। मामले में उसके एक अन्य साथी सचिन कुमार को भी गाजियाबाद से ही गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों से उपयोग में लाये गये मोबाइल, सिम, आधारकार्ड जब्त किए गए हैं। वहीं आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और IT Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh