नाथू राम गोडसे की पूजा करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

11/30/2019 10:11:32 AM

ग्वालियर(अंकुर जैन): ग्वालियर में कोतवाली पुलिस ने गोडसे का बलिदान दिवस मनाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ विगत दिनों महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे के चित्र की पूजा करने की शिकायत की गई थी। पुलिस ने नेताओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद न्यायालय ने इन्हें जेल भेज दिया हैं।



कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को नरेश और पवन दोनों  हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। 15 नवंबर को हिन्दू महासभा ने दौलतगंज स्थित अपने कार्यालय में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का बलिदान दिवस मनाया था। इस दौरान हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने गांधी जी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बाटें थे। इस मामले में कांग्रेस की शिकायत पर हिन्दू महासभा के पदाधिकारी नरेश बाथम और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। अब पुलिस ने नरेश बाथम सहित कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। फिलहाल पुलिस हिन्दू महासभा के अन्य नेताओं की भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रहीं हैं।
 

meena

This news is Edited By meena