आसमानी बिजली गिरने से दो भाइयो की मौत

9/10/2019 3:47:27 PM

नागदा: नागदा शहर के गांव खजूरिया में बिजली गिरने से दो चचरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई आज सुबह 10 बजे के करीब खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन पर बिजली गिर गई। हादसे के बाद ग्रामीण उन्हें नागदा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



मृतकों में अर्जुन पिता प्रताप सिंह गुर्जर उम्र 32 वर्ष और करण पिता हरिसिंह गुर्जर उम्र 23 साल गांव खजूरिया के रहने वाले थे। मृतक करण कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता का बेटा है। घटना के बाद विधायक दिलीप सिंह गुर्जर भी मौके पर पहुंचे हैं।
 

meena

This news is Edited By meena