साढ़े तीन करोड़ की राशि से बनने वाले तालाब का दो कैबिनेट मंत्रियों ने किया भूमिपूजन, कहा- किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

2/26/2022 4:27:45 PM

महू (लोकेश राठौर): महू विधानसभा के मानपुर के गोकल्या कुण्ड गांव में जल संसाधनमंत्री तुलसीराम सिलावट और कैबिनेट मंत्री ऊषा ठाकुर ने माता शबरी की जयंती पर गोकल्या कुंड गांव में बनने जा रहे तालाब का भूमिपूजन किया। पिछले 30 वर्षो से ग्रामीमों की मांग थी कि गोकल्या कुंड में एक तालाब का निर्माण होना चाहिए। जिससे आसपास के गांव के किसानों को खेती करने में आसानी हो और साल में तीन से चार फसल कर सके। जिससे किसान आत्मनिर्भय बन सके।

तालाब से किसानों को मिलेगा लाभ: तुलसी सिलावट

इसी बात को ध्यान में रखते हुए दोनों मंत्रियों ने साढ़े तीन करोड़ की राशि से बनने वाले तालाब का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों के कहने पर मंत्री तुलसीराम सिलावट ने तालाब का नाम संत शिरोमणि सबरी सरोवर नाम रखा। कार्यक्रम के पूर्व रहवासियों द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली। जिसमें मंत्री उषा ठाकुर भी शामिल हुई। इस योजना से 130 हेक्टेयर क्षेत्र के गांव गोकल्या कुंड शेरकुण्ड और सेजगढ़ के लगभग 180 किसानों को खुद के साधनों से खेत के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इस तालाब योजना के निर्माण से 100 प्रतिशत आदिवासी किसान लाभान्वित होंगे। साथ ही इस क्षेत्र की जनता को शत प्रतिशत लाभ एवं रोजगार उपलब्ध होंगे। इस दौरान प्रशासनिक अमला एवं मंडल अध्यक्ष रायबहादुर सिंह तंवर, मेहमूद सेठ, रामकिशोर, कमल पटेल आदि शामिल हुए। 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh