चिड़ियाघर में दो नन्हें शावक की दस्तक, व्हाइट और ब्लैक टाइगर की मैटिंग से जन्में लिटिल टाइगर

Sunday, Jul 24, 2022-03:22 PM (IST)

इंदौर (गौरव कंछल): चिड़ियाघर में नन्हे मेहमानों ने दस्तक दी है। सफेद बाघिन ने दो नन्हें शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर प्रबंधन सफेद बाघिन और नन्हें शावकों का पूरा ध्यान रख रहा है। सफेद बाघिन ने इंदौर के जू में दो शावकों को जन्म दिया है। जिसके बाद जू प्रबंधक ने इस खुशखबरी को मीडिया से साझा किया है। जिसमें एक शावक 3 अलग-अलग रंग है।

PunjabKesari

 व्हाइट और ब्लैक टाइगर की मैटिंग से हुए शावक 

जानकारी के मुताबिक शावक में यलो, व्हाइट और ब्लैक तीन रंगों को समावेश है। जबकि दूसरे शावक में ब्लैक और व्हाइट रंग है। व्हाइट और ब्लैक टाइगर की मैटिंग से ये दो शावक हुए हैं। दुनिया में कहीं भी ब्लैक और व्हाइट टाइगर की मैटिंग आज तक नहीं हुई हैं। अब इंदौर के जू में टाइगर फैमिली के सदस्यों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। जिसके तहत चिड़ियाघर में कुल 4 व्हाइट टाइगर हो गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Related News