Punjab Kesari MP ads

इस जिले में दो दिन के स्थानीय अवकाश की घोषणा, जानें कब बंद रहेंगे स्कूल- कॉलेज

Sunday, Oct 18, 2026-04:17 PM (IST)

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रहने वाले लोगों के लिए स्थानीय अवकाश से जुड़ी अहम खबर है। जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने वर्ष 2026 के लिए जिले में दो स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, 19 अक्टूबर, सोमवार को महाअष्टमी और 9 नवंबर, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय छुट्टी रहेगी।

इन दोनों दिनों में निर्धारित सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। हालांकि, छुट्टी के दौरान बैंक और कोषालय खुले रहेंगे।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक 4 के नियम 8 के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए यह आदेश जारी किया है। प्रशासन ने स्थानीय पर्वों और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए इन छुट्टियों का निर्धारण किया है।

ऐसे में धमतरी जिले के लोगों को सलाह दी जाती है कि वे 19 अक्टूबर और 9 नवंबर की तारीखों को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी सरकारी कामों की योजना बनाएं। फिलहाल, धमतरी जिले में महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा पर दो स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं, जबकि बैंक और कोषालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News