मध्य प्रदेश में दो अलग-अलग सड़कों हादसों में दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Thursday, Sep 19, 2019-04:58 PM (IST)

सिंगरौली/मुरैना(अनिल सिंह/गिर्राज शर्मा): मध्य प्रदेश में आज सुबह दो अलग अलग सड़क हादसों में दर्जन भर से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। एक सड़क हादसा मुरैना जिले में तो दूसरा सिंगरौली जिले में हुआ। दोनों ही हादसों में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया गया है। गनिमत यह रही कि किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले में सुबह सात बजे सबलगढ़ में गड्ढे से बचने के चक्कर में एक बस घर में घुस गई। इस हादसे में घर में खाना बना रही दो महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गई। वहीं मकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में माया पत्नी ओमप्रकाश कुश्वाह, श्रीकांता पत्नी विजयसिंह कुशवाह, लल्लू पुत्र विजयसिंह,आशीष पुत्र ओमप्रकाश के रुप में हुई है।

PunjabKesari

वहीं दूसरे सड़क हादसे में सिंगरौली के बैढन से चितरंगी जा रही यात्रियों से भरी बस नौगाई के पास पलट गई। इस हादसे में 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को चितरंगी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News