लुटेरी दुल्हन का भंडाफोड़, पैसे ऐंठने के लिए बार-बार करती थी शादियां, पुलिस ने टीम गठित कर महाराष्ट्र से दो युवतियों को गिरफ्तार

4/3/2022 6:21:20 PM

खंडवा: खंडवा के छैगांव माखन (Chaigaon Makhan) के किसान को ठगने वाली दुल्हन के मामले में एक नया मोड़ आया है। दूल्हे को पूजा बनकर ठगने वाली दुल्हन का असली नाम राबिया है। छैगांव माखन थाना पुलिस (Chaigaon Makhan Police Station) ने एक टीम बनाकर दूल्हे को ठगने वाली दुल्हन और उसकी सहेली के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस में इस लुटेरी दुल्हन (Two arrested including robbery bride) को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह महाराष्ट्र के धुले में एक किसान से शादी रचा रही थी। पुलिस के अनुसार छैगांव माखन के एक किसान से पूजा बनकर शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन दरअसल मुंबई की रहने वाली राबिया है। जिसमें खंडवा के छैगांव माखन थाना क्षेत्र के एक ग्राम में रहने वाले किसान से शादी की और 4 दिन में ही किसान से एक लाख रुपए ठग कर भाग निकली। पूजा के साथ उसकी एक सहेली नेहा भी उसके साथ आई थी।  

आरोपी युवतियों के घर दी दबीश 

ठगी की घटना के बाद दूल्हे को ठगकर भागने वाली दुल्हन की छानबीन करने खंडवा के छैगांव माखन थाने की पुलिस टीम महाराष्ट्र (Maharashtra) पहुंची। टीम ने पहले ठगोरी दुल्हन के दलाल विलासराव को परतवाड़ा से गिरफ्तार किया।दलाल विलासराव (Dalal Vilasrao) की निशानदेही पर मुंबई के धारावी पहुंची। पुलिस ने पांच दिन तक सादा वर्दी में पूजा के घर पर नजर रखी। इस पुलिस टीम में एएसआई नंदराम वासुरे, हेड कॉन्स्टेबल दिगंबर जाध, संजय पाल, संगीता वर्मा और कॉन्स्टेबल शबनम शामिल है। इन सभी ने बारीकी से पड़ताल कर पूजा के माता-पिता की जानकारी निकाली। पूजा के घर दबिश देने पर पता चला कि पूजा का असली नाम राबिया है। वहीं से पूजा की बहन बनकर साथ आई नेहा का भी पता चला। टीम ने नेहा के घर मानखुर्द मुंबई में दबिश दी और वहां से नेहा को गिरफ्तार कर लिया। तब पुलिस को पता चला कि नेहा भी नाम बदलकर यहां काम कर रही थी, नेहा का असली नाम आशा है। 

दूसरे युवक से कर रही थी शादी तभी पहुंच गई पुलिस 

पुलिस ने आशा उर्फ नेहा (Asha aka Neha) को अपनी गिरफ्त में लेकर जब पूछताछ की तो उसमें पूजा यानी राबिया (Pooja means Rabia) के बारे में बताया कि वह महाराष्ट्र के धुले में एक किसान से शादी रचा रही है। इस पर पुलिस टीम तुरंत धुले गांव पहुंची और नेहा की बताई जगह पर जब दबिश दी। जिस समय दबिश दी गई उस समय पूजा उर्फ राबिया धुले के किसान पवन मोरे से शादी के बंधन में बंधने ही वाली थी। विवाहवेदी पर बैठी पूजा उर्फ राबिया को महिला कांस्टेबल ने धर दबोचा। जब खंडवा पुलिस ने धुले के किसान पवन मौरे को पूजा की पूरी हिस्ट्री बताई, तो उसके पैरों से जमीन खिसक गई। पवन ने भी बताया कि उसने पूजा को एक लाख तीस हजार दिए हैं। वह भी अब इस ठगी की शिकायत अपने पुलिस थाना क्षेत्र में करेगा। 

परिजनों से झूठ बोलकर लगने लगी झूठी शादियां  

पूजा उर्फ राबिया (Pooja means Rabia) और नेहा उर्फ आशा दोनों ही बचपन की सहेलियां हैं। यह मुंबई में सेक्स रैकेट में भी शामिल रही है। दोनों के ही परिजनों की मानें तो राबिया और आशा घर पर प्राइवेट कंपनी में जॉब का बहाना कर घर से 10 से 15 दिन तक गायब रहती थी। दोनों ने अपने घर बताया था कि उन्हें कंपनी के काम से बाहर टूर पर जाना पड़ता है। परिवार वाले यही समझते थे कि यह दोनों कंपनी के टूर पर बाहर गई हैं। जबकि वे लोगों को दुल्हन बनकर ठगने का काम करती थी। 

पुलिस को बड़े खुलासे की संभावना 

छैगांव माखन थाना पुलिस (Chaigaon Makhan Police Station) ने 12 फरवरी को छैगांव माखन के कोलाडिट के किसान अंतर सिंह की शिकायत पर दुल्हन बनकर ठगने वाली पूजा उर्फ राबिया के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें अब तक पुलिस ने बढ़ियागयासुर के रहने वाले दलाल दुलीचंद, परतवाड़ा के दलाल विलासराव और पूजा की बहन बंदकर उसके साथ आई नेहा उर्फ आशा और अब पूजा को भी अपनी गिरफ्त में लिया है। पूजा उर्फ राबिया से पूछताछ में और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना हैं। छैगांव माखन थाने के एएसआई नंदराम वासुरे ने बताया कि मुंबई से दो युवतियों को गिरफ्त में लिया है। अभी इस मामले में फरियादी को बुलाकर आरोपियों की तस्दीक की जाएगी। फिलहाल युवतियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh