ये क्या... ईद से पहले घर से चोरी हो गए दो बकरे, CCTV में कैद हो गई पूरी वारदात, देखिए वीडियो..

7/20/2021 9:07:48 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चोरी और डकैती की घटनाएं तो सामने आ रही हैं। लेकिन अब जो मामला सामने आया है वो हैरान कर देने वाला है। दरअसल जिले के राजेंद्र नगर थाने के बद्री बाग क्षेत्र में 2 बकरे चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरी की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी के आधार पर ही फरियादी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की है। अब पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर बकरा चोरों की तलाश कर रही है। 


ये अजीबोगरीब मामला इंदौर से सामने आया है। जहां ईद के पहले बकरा चोर दो बकरों को चुराकर ले गए। बद्री बाग में रहने वाले एक फरियादी के घर में दो बकरे बंधे हुए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने उनके घर पर दबिश दी और घर के अंदर बंधे दोनों बकरों को चुराकर फरार हो गए। फिलहाल बकरों को चुराते हुए दोनों बकरा चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। CCTV के आधार पर ही फरियादी ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की है। वहीं पुलिस भी CCTV के आधार पर अज्ञात चोरों और गाड़ी नंबर के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हुई है। 

 

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari