BJP से चुने गए दोनों जनपद अध्यक्ष, मंत्री कुशवाह को दिया जीत का श्रेय

7/27/2022 7:06:53 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन): महानगर ग्वालियर में आज दो जनपद अध्यक्षों के चुनाव संपन्न हुए। दोनों ही सीटों पर बीजेपी (bjp) के जनपद अध्यक्ष चुने गए हैं। मुरार जनपद से दिलराज किरार (dilraj kirar) अध्यक्ष बने। ये बीजेपी के जमीनी कार्यकर्ता हैं और मंत्री भारत सिंह कुशवाह (minister bharat singh kushwah) के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। दिलराज सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पिंकी गुर्जर (pinkee gurjar) को 18 वोटों से मात दी। कुल 25 सदस्य संख्या वाली मुरार जनपद (morar janpad) में दिलराज सिंह को 18 वोट मिले, जबकि पिंकी को मात्र 7 वोट ही मिले सके।

मंत्री भारत सिंह को दिया जीत श्रेय 

जनपद अध्यक्ष बनने के बाद दिलराज सिंह (dilraj singh) ने इसका श्रेय राज्य सरकार में मंत्री भारत सिंह कुशवाह (state minister bharat singh kushwah) को दिया है। वहीं भितरवार में लक्ष्मी नारायण सिंह जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।‌ उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इंदिरा बाई सिंह को शिकस्त दी है। लक्ष्मी को 10 वोट मिले, जबकि इंदिरा बाई सिंह को 4 मत प्राप्त मिले। 1 मत निरस्त हो गया। दोनों ही सीटों पर भाजपा समर्थकों ने जीत हासिल की है। खास बात य है कि दिलराज पोस्ट ग्रेजुएट है और उनकी उम्र महज 22 साल है।

 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh