नाले की दीवार ढहने से दो मजदूरों की दबकर मौत, 11 घंटे की मशक्कत के बाद निकाले शव

6/21/2022 6:37:36 PM

भोपाल: राजधानी भोपाल में लगातार भारी बारिश हो रही है। बैरागढ़ इलाके में भारी बारिश के दौरान एक नाले की दीवार ढहने से पास की बिल्डिंग में काम कर रहे दो मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुई थी लेकिन शवों को आज मगंलवार सुबह करीब 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बैरागढ़ पुलिस थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया, ‘‘इस घटना में दो मजदूरों नरेश (27) एवं नसरूद्दीन (28) की मौत हो गई।’’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), नगर निगम एवं पुलिस ने करीब 11 घंटे की मशक्कत के बाद मंगलवार तड़के मलबे के नीचे सरियों में फंसे इन दोनों शवों को निकाला।
उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ये मजदूर निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट में काम कर रहे थे। अरजरिया ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News