लोहे के सरियों के बीच फंसे दो मजदूर भाई, 1 की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर घायल

7/21/2021 5:57:39 PM

रतलाम(समीर खान): रतलाम जिले की जावरा तहसील के ग्राम उपलई में निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा हो गया जिस में दो मजदूर लोहे के सरियों के नीचे दब गए। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक और घायल आपस में चचेरे भाई थे।



जावरा से करीब 8 किमी दूर ग्राम उपलई में बरबोदना भूतेडा टू लेन सडक का काम चल रहा है। जिसमे ग्राम उपलई में मन्दिर के समीप इसी मार्ग पर पुलिया निर्माण किया जा रहा था दोपहर करीब ग्यारह बजे पुलिया निर्माण के लिए लोहे के सरियों को खडा किया जा रहा था। तभी अचानक सरियों का जाल के नीचे जा गिरा और दो श्रमिक इसके नीचे दब गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों  की सहायता से सरिये हटाए गए और मजदूरों को निकाला।



लेकिन तब तक एक श्रमिक नारायण पिता प्रभु 35 दम तोड़ चुका था, जबकि दूसरा श्रमिक गणेश पिता दीता 30 गंभीर रुप से घायल था। नारायण और गणेश चचेरे भाई है और केलकच्छ तह.बाजना केनिवासी है। घायल गणेश को गंभीर अवस्था के चलते  चिकित्सालय रैफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी वाह हादसे के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है।

meena

This news is Content Writer meena