guna news update: पुलिस और शिकारियों के बीच मुठभेड़ मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

5/16/2022 6:40:14 PM

गुना (मिसबाह नूर): आरोन के जंगलों में पुलिस और शिकारियों के बीच हुई मुठभेड़ केस में सोमवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस तरह अब तक इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि दो शिकारियों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले रविवार को आरोन स्थित न्यायालय और घटना स्थल पर ले जाने के दौरान गिरफ्तारी आरोपी शानू और जिया खान ने भागने की कोशिश की थी। इस घटना में बजरंगगढ़ थाने के एसआई अमित अग्रवाल और चालक दीपक ओझा घायल हो गए थे।

ये रहे पकड़े गए आरोपियों के नाम   

पुलिस ने फायरिंग करने की घटना में शामिल सभी आरोपियों के नाम का खुलासा भी कर दिया है। सभी आरोपी बिदोरिया और अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा निवासी हैं। इनके नौशाद खान, शहजाद खान, सोनू खान, मोहम्मद जिया खान, गुल्लु, छोटू और विक्की उर्फ दिलशाद बताए गए हैं। इनमें से नौशाद और शहजाद का पुलिस एनकाउंटर कर चुकी है। हालांकि वारदात के दौरान लूटी गई पुलिस की राइफल छीनने का आरोप निसार खान पर है। जिसे पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक और आरोपी शहराज की भी गिरफ्तारी हुई है। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य छुपाने की धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।   

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh