MP News: चित्रकूट की बगदरा घाटी पर हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर - ट्राली पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत

Wednesday, Jul 17, 2024-03:35 PM (IST)

सतना। मध्य प्रदेश के सतना - चित्रकूट स्टेट हाईवे बगदरा घाटी पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, 35 लोग गंभीर रूप से घायल हैं घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को सतना रेफर कर दिया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चों का मुंडन संस्कार कराने के लिए एक ही परिवार के लोग ट्रैक्टर - ट्राली में सवार होकर जा रहे थे। बगदरा घाटी पर अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर - ट्राली पलट गई।

PunjabKesari
ट्रॉली में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए। यह घटना बुधवार दोपहर की है, इस घटना में एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हुई है। मझगवां से 7 गंभीर घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी लोग ग्राम बडखेरा और मचखेड़ा के रहने वाले हैं। इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News