विदिशा में तार में दौड़ते करंट की वजह से दो लोगों की मौत

3/4/2022 2:18:34 PM

विदिशा (सतपारा सराय): करारिया थाना अंतर्गत ग्राम सतपारा सराय में करेंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। दरअसल बड़ी लाइन की चपेट में आने से दो लोग इसकी चपेट में आ गए और हादसे का शिकार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत मंडल को बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनके तारों को ठीक नहीं किया गया और कई शिकायतें आवेदन दिए गए।

तार में दौड़ते करंट की वजह से दो लोगों की मौत  

लेकिन तारों का मेंटेनेंस नहीं किया गया। जिसके वजह से दो लोगों की जान चली गई। हादसे को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिखा। मौके पर  पहुंचे प्रशासन के अमले ने ग्रामीणों को समझाइश देकर मामला शांत कराया और कहा कि जल्दी उनकी समस्या का निराकरण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने हादसे पर दुख जताया। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News