Punjab Kesari MP ads

छतरपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, ट्रक ने मारी टक्कर

Thursday, Oct 31, 2024-01:32 PM (IST)

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बुधवार की देर रात को भीषण सड़क हादसा हुआ है, सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे ग्वालियर रेफर किया गया है, बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक से जटाशंकर जा रहे थे अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, यह घटना सागर रोड़ पर श्री कृष्ण यूनिवर्सिटी के पास की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिश्चंद्र और भोला अपने एक दोस्त के साथ जटाशंकर दीप जलाने के लिए जा रहे थे। तभी मातगुवां थाना क्षेत्र में अज्ञात ट्रक ने उनको टक्कर मार दी घटनास्थल पर भोला की मौत हो गई और हरिश्चंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं मन प्यारे की हालत गंभीर है जिसे ग्वालियर रेफर किया गया है, गुरुवार को दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News