10 किलो गांजे के साथ दो सगी बहने गिरफ्तार

6/24/2022 7:23:04 PM

सूरजपुर (विष्णु कसेरा): सूरजपुर पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाई जा रही है। अभियान में आज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जिसमें पुलिस ने दो लाख के गांजा के साथ दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। आज जयनगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संजय नगर इलाके में दो लड़कियां गांजा बेचने की फिराक में घूम रही हैं। जिसके बाद पुलिस ने संजय नगर में दबिश देकर दोनों लड़कियों को हिरासत में ले लिया। 

10 किलो गांजा जब्त 

इसके साथ ही पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 10 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 2 लाख रुपए बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh