Video: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड के 2 ईनामी आरोपी गिरफ्तार

4/2/2019 12:25:21 PM

दमोह: प्रदेश का बहुचर्चित हत्याकांड केस कांग्रेसी नेता देवेंद्रे चौरसिया के 5 आरोपियों को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के बबीना से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक सात आरोपी नामजद थे। जिनमें से मुख्य आरोपी बसपा विधायक रमाबाई के देवर चंदू ने सरेंडर कर दिया था। वहीं 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार थे। जिनपर पचीस- पचीस हजार का इनाम रखा था। इनमें मुख्यत दंबग विधायक का पति भी शामिल था। 


बता दें कि, बसपा से कांग्रेस में शामिल हटा के कांग्रेसी नेता देवेन्द्र चौरसिया की हत्या का आरोप दबंग विधायक रामबाई के पति व अन्य सात साथियों पर लगा था तभी से सभी आरोपी फरार थे। जिसमें पुलिस को अब कामयाबी मिली दमोह जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह दमोह के पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर देवेन्द्र चौरसिया की हत्या से जुड़े दो नामजद आरोपियों की जानकारी दी। एस पी विवेक सिंह ने बताया आरोपियों को किसी भी कीमत पर बकशा नहीं जाएगा। इसी मामले में पहले से ही 6 आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में आ चुके है जबकि दो नामज़द और 14 अन्य अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR