मंत्रियों के पास दो-दो बंगले, एक-एक बंगला खाली करने का नोटिस

6/21/2018 7:16:39 PM

मध्यप्रदेश: मप्र में पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगलों पर मचे बवाल के बीच एक और खुलासा हुआ है। प्रदेश के दो मंत्रियों को दो-दो बंगले आवंटित हैं। दोनों मंत्रियों को गृह विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया है। नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह और पर्यटन विभाग मंत्री सुरेंद्र पटवा के पास दो-दो बंगले थे। अब इन्हें एक-एक बंगले खाली करने के आदेश दे दिए गए हैं। 

मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को निर्देश दिए हैं कि पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगले एक महीने में खाली कराए जाएं। मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता और जस्टिस विजय शुक्ला की बेंच ने उस नियम को असंवैधानिक बताया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी आजीवन सरकारी आवास और सुविधाएं देने का प्रावधान था।

 

suman

This news is suman