MP में दो-दो मुख्यमंत्री, यकीन नहीं होता तो यह पोस्टर देखिए

2/26/2021 4:05:28 PM

मुरैना(गिर्राज शर्मा): वैसे तो हम सब जानते हैं कि मध्य प्रदेश के एक ही सीएम हैं और उनका नाम शिवराज सिंह चौहान हैं लेकिन  मुरैना नगर निगम ने प्रदेश में दो मुख्यमंत्री बना दिये। दरअसल, सोशल मीडिया में एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नगर निगम मुरैना ने बीजेपी नेता भूपेन्द्र सिंह को मुख्यमंत्री के रूप में छापा है। साथ ही साथ सीएम शिवराज सिंह को भी मुख्यमंत्री बताया है।



दरअसल, मुरैना नगर निगम ने  पं. दीनदयाल दयाल रसोई योजना के लोकार्पण के आमंत्रण पत्र में एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जिसमें भूपेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री बताया है। हद तो तब हो गई जब यह आमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे लोगों ने खूब शेयर किया और निगम का मजाक बनाया। तब कहीं जाकर निगम को अपनी गलती का एहसास हुआ और इसमें सुधार किया।

meena

This news is Content Writer meena