अनूपपुर में बड़ा हादसा, कोयले की खदान धंसी, अवैध उत्खनन कर रही 2 महिलाओं की दबने से मौत

5/28/2023 4:43:57 PM

अनूपपुर (दुर्गा शुक्ला): अनूपपुर जिला अंतर्गत रामनगर थाना के बनगंवा नगर परिषद क्षेत्र में अवैध उत्खनन ने 2 महिलाओं की जान ले ली है। दोनों महिलाएं रविवार की सुबह कोयला उत्खनन करने के लिए गई हुई थी। जहां  रामनगर में प्रेमनगर साइडिंग जो पूर्व में बंद कर दी गई है, जहां खदान में अवैध उत्खनन के दौरान खदान धंसने से कोयले का अवैध उत्खनन करते समय दो महिलाओं की मौत हो गई हैं। मृतक महिलाओं की पहचान कौशल्या  पति नागेंद्र पनिका उम्र 48 वर्ष वार्ड नंबर 14 प्रेम नगर, इंद्र कली पति बिकम मेहरा उम्र लगभग 48 वर्ष इंद्रनगर वार्ड नंबर 13 बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही राजनगर पुलिस द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। अब तक 2 महिलाओं की मृत होने की खबर आई है। वही पुलिस द्वारा अन्य किसी के मलबे में दबे होने की आशंका पर रेस्क्यू कर रही है। दोनों महिलाओं को बिजुरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

meena

This news is Content Writer meena