दो महिला किसानों ने किया प्रदेश का नाम रोशन, मिला कृषि कर्मण आवार्ड

1/3/2020 4:27:52 PM

होशंगाबाद(गजेंद्र राजपूत): मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले की दो महिला किसानों को कृषि कर्मण अवार्ड मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह अवार्ड गेहूं उत्पादन में वर्ष 17-18 के लिए दलहन उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। यह अवार्ड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित समारोह में वितरित किए। दो महिला किसानों के अलावा खरगोन जिले के किसान शोभाराम यादव को भी यह अवार्ड दिया गया।

गेहूं उत्पादकता श्रेणी में कंचन वर्मा एवं दलहन उत्पादकता श्रेणी में शिवलता महतो को इस अवार्ड से गौरवांतित किया गया। होशंगाबाद जिले को दो कृषि कर्मण अवार्ड मिलने पर कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव, कलेक्टर धनंजय सिंह, सीईओ जिला पंचायत आदित्य सिंह, उप संचालक कृषि जितेन्द्र सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारियों ने बधाई दी। कलेक्टर सिंह ने इसे पूरे जिले सहित प्रदेश के किसानों का सम्मान बताते हुए सभी किसानो को बधाई दी है और आव्हान किया कि वे कृषि के क्षेत्र में इसी तरह के प्रयास सतत करते रहे। जिला प्रशासन पूरा सहयोग देगा। 

meena

This news is Edited By meena