''हिंदुत्व'' पर दिग्विजय का यू टर्न, बोले- मेरी डिक्शनरी में ये शब्द ही नहीं

4/21/2019 10:11:57 AM

भोपाल: भोपाल सीट से बयानबाजियों का दौर जारी है। एकओर साध्वी प्रज्ञा अपने बड़बोलेपन से सुर्खियों में है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का भी एक बयान सामने आ गया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'मेरी डिक्शनरी में हिन्दुत्व शब्द नहीं है। हालांकि बयान के बाद उन्होंने सफाई भी दी'। 


 

दरअसल, भोपाल सीट से नामांकन करने के बाद मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा, 'हिंदुत्‍व शब्‍द मेरी डिक्‍शनी में ही नहीं है। आप लोग हिंदुत्‍व शब्‍द का उपयोग क्‍यों करते हैं।' उन्होंने कहा कि आर के सिंह उस वक्त गृह सचिव थे जिस वक्त हिन्दू आतंकवाद की बात सामने आई थी। उन्हें बीजेपी ने पार्टी में लेकर मंत्री क्यों बनाया। हिन्दू आतंकवाद की पहली बार बात आरके सिंह ने की थी।'

 


हालांकि इसके बाद दिग्विजय ने ट्वीट करके इस पर सफाई देने की भी कोशिश की।  उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं हिंदू धर्म को मानता हूं, जो हज़ारों सालों से दुनिया को जीने की राह सिखाता आया है। मैं अपने धर्म को हिंदुत्व के हवाले कभी नहीं करूंगा, जो केवल और केवल राजनीतिक सत्ता पाने के लिए संघ का षड्यन्त्र है।  मुझे अपने सनातन हिंदू धर्म पर गर्व है जो वसुदैव क़ुटुम्बकम की बात कहता है।
 

 

suman

This news is suman