Punjab Kesari MP ads

गुरुकुल में शर्मनाक कृत्य, आचार्यों ने शिष्यों का किया अप्राकृतिक यौन शोषण

Wednesday, May 01, 2024-03:30 PM (IST)

उज्जैन(विशाल सिंह): धार्मिक नगरी उज्जैन में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। जहां गुरुकुल में गुरुओं ने ही गुरु और शिष्य के रिश्ते की मर्यादा को तार तार कर दिया। गुरुकुल के आचार्यों ने अपने ही शिष्यों के साथ कुकृत्य को अंजाम दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्चों ने महाकाल थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने 3 बच्चों की शिकायत पर आचार्यों के खिलाफ मामला दर्ज करके एक आचार्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है। वही मामले में शामिल अन्य की तलाश की जा रही है। 

PunjabKesari

उज्जैन के बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम स्थित है। जहां बढ़ी संख्या में बच्चों को गुरुकुल के माध्यम से पंडिताई की शिक्षा दी जाती है। आरोप है कि आचार्य बच्चों को कमरे में बुलाकर अप्राकृतिक कृत्य और यौन शोषण करते हैं। यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा है।

PunjabKesari

इसकी शिकायत 3 बच्चों ने मंगलवार रात महाकाल थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने मामले में आश्रम के आचार्यों पर अप्राकृतिक यौन शोषण सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं एक आचार्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena