Punjab Kesari MP ads

अधिकारियों के साथ संत महात्माओं ने किया सिंहस्थ कार्यों का निरीक्षण, संतों ने अधिकारियों को दिए सुझाव

Thursday, Apr 09, 2026-09:00 PM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह) : सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां अब तेज़ रफ्तार पकड़ चुकी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रशासनिक अमला लगातार निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहा है। इसी क्रम में मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने साधु-संतों के साथ सिंहस्थ क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया

PunjabKesari

निरीक्षण की शुरुआत शनि मंदिर से की गई, जहां से अधिकारियों और संतों का दल विभिन्न निर्माण स्थलों तक पहुंचा। इस दौरान नए घाटों के निर्माण, बुनियादी सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी संतों को दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए हर स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान संत समाज ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इनमें दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं, महिलाओं के लिए वस्त्र परिवर्तन कक्ष, स्वच्छ और पर्याप्त टॉयलेट व्यवस्था तथा घाटों की सीढ़ियों पर फिसलन रोकने के उपाय प्रमुख रहे। प्रशासन ने इन सुझावों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र अमल में लाने का आश्वासन दिया।

PunjabKesari

वरिष्ठ संत डॉ. रामेश्वर दास जी महाराज ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि घाटों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है और लगभग 42 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News