वायरल फीवर की चपेट में उज्जैन, हर दिन 2 हजार मरीज पहुंच रहे अस्पताल

10/4/2018 12:28:27 PM

उज्जैन : जिले में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में जिला अस्पताल में पलंग कम पड़ गए। मरीजों को अतिरिक्त गद्दे डालकर उपचार दिया जा रहा है। करीब 2 हजार से अधिक मरीज औसतन इलाज के लिए आ रहे हैं। चिकित्सकों ने मौसम के साथ आए बदलाव में खान-पान पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया है।

जिला अस्पताल के महिला-पुरुष वार्ड वायरल बुखार की चपेट में आए मरीजों से भर गए हैं। वार्ड सी और डी में क्षमता से अधिक मरीज भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। इन वार्डों की क्षमता 60 से 70मरीजों के रखे जाने की है।अतिरिक्त गद्दे आदि डालकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। अस्पताल की ओपीडी में औसतन रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या 2000 हजार तक पहुंच गई हैं। पहले औसतन एक हजार से 1200 तक मरीज अस्पताल में इलाज के लिए ओपीडी में आ रहे थे। पिछले 15 दिनों में मरीजों मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
 

suman

This news is suman