Punjab Kesari MP ads

उज्जैन में नहीं चली नेतागिरी! हूटर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर मजिस्ट्रेट का बड़ा एक्शन, 41 चालान काटे

Wednesday, Nov 04, 2026-05:38 PM (IST)

उज्जैन। (विशाल सिंह): शहर की सड़कों पर रसूख और नेतागिरी का रौब दिखाकर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मजिस्ट्रेट मोबाइल कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान हूटर लगे वाहन, काली फिल्म चढ़ी गाड़ियां और नियमों के विपरीत नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहन विशेष रूप से जांच के दायरे में रहे। जांच में यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 41 चालान बनाए गए। इस दौरान करीब 50 हजार रुपये का समन शुल्क भी वसूला गया।

PunjabKesariकार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने केवल जुर्माना लगाकर खानापूर्ति नहीं की, बल्कि मौके पर ही कई वाहनों से अवैध हूटर और काली फिल्म भी हटवाई। इससे नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

मजिस्ट्रेट मोबाइल कोर्ट की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दिया है कि यातायात नियमों से ऊपर कोई नहीं है। चाहे वाहन पर किसी का रसूख हो या राजनीतिक पहचान, नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई का सामना करना ही पड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News