Punjab Kesari MP ads

MP हाउसिंग बोर्ड उज्जैन कार्यालय का क्लर्क 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान नामांकन के लिए मांगी थी रकम

Friday, Jul 15, 2022-03:46 PM (IST)

उज्जैन(विशाल सिंह): लोकायुक्त पुलिस ने मप्र हाउसिंग बोर्ड उज्जैन कार्यालय के लिपिक को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लिपिक ने देवास निवासी एक व्यक्ति के मकान नामांतरण के लिए रिश्वत की थी। पीड़ित की शिकायत पर लोकायुक्त उज्जैन डीएसपी बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि हरिओम नगर देवास निवासी राहुल दांगी ने देवास के जवाहर नगर में हाउसिंग बोर्ड का एक ईडब्ल्यूएस मकान खरीदा है। इसके नामांतरण के लिए उज्जैन हाउसिंग बोर्ड में आवेदन किया था।

PunjabKesari

नामांतरण के लिए हाउसिंग बोर्ड के लिपिक बालमुकुंद मालवीय ने राहुल से अन्य दस्तावेज और शुल्क के अलावा 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इसमें पहली किश्त के तौर पर 10 हजार रुपए देना तय करने के बाद राहुल ने 5 जुलाई को इसकी शिकायत लोकायुक्त उज्जैन में की। लोकायुक्त पुलिस ने लिपिक को रंगेहाथों पकडऩे के लिए पूरी प्लानिंग के साथ फरियादी राहुल दांगी को शुक्रवार सुबह भरतपुरी स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में भेजा था।

PunjabKesari

राहुल ने जैसे ही लिपिक बालमुकुंद मालवीय को रिश्वत दी और सिर पर हाथ घुमाकर लोकायुक्त को इशारा किया तभी बाहर खड़ी लोकायुक्त की टीम ने लिपिक बालमुकुंद को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया। लिपिक के खिलाफ लोकायुक्त अधिनियम के तहत प्रकरण भी दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News