महाकाल के दर्शन करने पहुंची उमा भारती और उषा ठाकुर, दीपोत्सव पर्व को बताया अच्छी पहल

3/1/2022 7:22:24 PM

उज्जैन(विशाल सिंह): महाशिवरात्रि पर्व पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची। जहां उन्होंने गर्भ गृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का जल अभिषेक किया वहीं दूसरी ओर संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर भी महाकाल के दर्शन करने पहुंची।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी शिवरात्रि पर दर्शन करने आई हुं। मुझे जानकारी लगी है कि दीपोत्सव पर्व हो रहा है काफी अच्छी पहल है। वहीं दूसरी ओर संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर दीपोत्सव पर्व आयोजित किया जा रहा है जो कि बहुत ही अद्भुत है। आम जनता ने भी अपने अपने घरों पर दिए लगाने के लिए संकल्प पत्र भरा है आम जनता भी पर्व में शामिल है।

meena

This news is Content Writer meena