उमा भारती का बड़ा ऐलान- 2024 में फिर से उतरुंगी चुनावी मैदान में

2/5/2020 5:43:58 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने फिर से चुनाव ल़ड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने भोपाल में कहा वो साल 2024 में चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा मैंने सिर्फ 2019 का चुनाव लड़ने से मना किया था। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वो किस राज्य से चुनाव लड़ेगी। मैंने इस बीच गंगा की सफाई और राम मंदिर के लिए काम करने का फैसला लिया है और मैंने मन बना लिया है कि मैं अगला चुनाव लड़ूंगी।



वहीं उन्होंने देश भर में हो रहे सीएए के विरोध पर को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यह विरोध केवल वोट बैंक के लिए किया जा रहा है जो कि गलत है। इसके साथ ही उन्होंने अयोध्या में ट्रस्ट के फैसले का स्वागत किया और कहा केंद्र सरकार ने सुन्नी बोर्ड को जमीन देने का जो सुझाव राज्य सरकार को दिया। इससे सद्भावना का एक युग शुरू होगा। अगली लड़ाई आर्थिक अधिष्ठान की भारत ने सांकृतिक अधिष्ठान में लम्बी छलांग लगाई मेरे लिए खुशी का दिन है।



राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ओवैसी की प्रतिक्रिया पर उमा भारती ने कहा कि, 'मैं ओवैसी को न्योता देती हूं कि मेरे साथ राम मंदिर निर्माण के लिए आयोध्या चले।' वहीं उन्होंने बाबरी विध्वंस को लेकर कहा राम मंदिर से अब आगे लड़ाई रामराज्य की अगर वो ढांचा नहीं ढहा होता तो सच्चाई लोगों के सामने नहीं आती।



कमलनाथ सरकार को घेरा
कमलनाथ सरकार के कामकाज को लेकर पूर्व सीएम उमा भारती का बयान मुझे तो समझ नहीं आ रहा कि सरकार चल भी रही है या नहीं कमलनाथ सरकार कई योजनाओं को बंद कर रही है। CAA का विरोध करने वालों को एक बार CAA को पढ़ लेना चाहिए।



राजगढ़ कलेक्टर पर होनी चाहिए सख्त कार्रवाई
राजगढ़ कलेक्टर को लेकर उमा भारती का बयान शासन में बैठे लोग राजनीति करें लेकिन प्रशासन में बैठे लोगो को राजनीति नहीं करनी चाहिए राजगढ़ कलेक्टर ने अपराध किया है मुख्य सचिव को सख्त कार्यवाही करना चाहिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर भी कसा तंज उमा भारती ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की बयानबाजी को लेकर तंज कसते हुए कहा कि टीआरपी में रहने के लिए राहुल और प्रियंका कुछ भी बयान देते हैं।

meena

This news is Edited By meena