उमरिया: भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, भावुक हुए CM शिवराज, मृतकों को 10-10 लाख और घायलों को 50-50 हजार की मदद का ऐलान

5/24/2023 3:48:18 PM

उमरिया: उमरिया में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां बाइक को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में ती लोगों की मौत हो गई व कई अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के ऊपर हुआ। दरअसल, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से 5 किमी पहले हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्‍य ग्रामीण घायल हो गए हैं। घायलों को उमरिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 5 की हालत गंभीर बताई जाती है। वहीं मुख्यमंत्री ने मृतकों के स्वजनों को 10 लाख रुपये और योग्यतानुसार सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है जबकि गंभीर घायलों का पूरा उपचार और 50 हजार रुपये व साधारण घायलों को 10 हजार रुपये राहत के तौर पर देने घोषणा की।

जानकारी के अनुसार उमरिया जिले में शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल का आज कार्यक्रम है। उसमें शामिल होने के लिए सैकड़ों बसें गांव से उमरिया के लिए आ रहे थी। ऐसी ही एक सवारियों से भरी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा घगरी स्थित नेशनल हाइवे ओवर ब्रिज के ऊपर हुआ। हादसे की जानकारी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और राज्यपाल मंगुभाई पटेल कार्यक्रम से पूर्व मरीजों से मिलने और उनकी कुशलक्षेम की जानकारी लेने जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों से बात कर उनका हालचाल पूछा।

घटना के बाद से ही 108 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। गंभीर हालत में आए लोगों को प्राथमिक उपचार कर कटनी, जबलपुर रेफर किया जा रहा है। शिवराज सिंह के जिला अस्पताल पहुंचने की खबर से स्वास्थ्य प्रबंधन भी हाई अलर्ट पर है।

meena

This news is Content Writer meena