पेट्रोल नहीं मिला तो Bike छोड़ घोड़े पर सवार होकर बैंक पहुंचा कर्मचारी,शहर की सड़क पर नजारा देख लोग रह गए दंग

Wednesday, Mar 25, 2026-05:49 PM (IST)

देवास (एहतेशाम कुरैशी):  देश दुनिया में एक ओर जहां इरान इजराइल के युद्ध से हालात चिंताजनक बने हुए हैं..वहीं इसी बीच आम जनता को भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस और तेल की किल्लत हमारे देश में भी महसूस की जा रही है...अब इसी किल्लत का नतीजा है कि लोगों को गाड़ी छोड़कर दूसरे विकल्पों को तलाश कर रहे हैं। अब ये नजारा देखिए...तेल की कमी की वजह युवक को बाइक छोड़कर  घोडे की सवारी करनी पड़ी ..जी हां ये नजारा आप जिला देवास से देख रहे हैं.. घोड़े पर सवार ये शख्स पहले अपने बुलेट बाइक को लेकर पैट्रोल भरवाने पंप पर गया लेकिन भारी भीड़ और तेल की कमी के चलते इसको तेल नहीं मिला..

PunjabKesari

युवक ने भी ज्यादा समय न गंवाते हुए.. अपनी बुलेट बाइक छोड़कर घोड़े का सहारा लिया..युवक बैंक कर्मचारी है..घोड़े पर सवार होकर ऑफिस पहुंच गया..  शहर की सड़कों पर घोड़े पर सवार होकर जाते इस युवक को देखकर राहगीर भी स्तब्ध रह गए.. लोगों ने इस अनोखे अंदाज का वीडियो बना लिया... वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

जहां एक ओर लोग पेट्रोल की किल्लत से परेशान हैं, वहीं एक बैंक कर्मचारी ने समस्या का ऐसा समाधान निकाला कि हर कोई उसे देखकर हैरान रह गया.. वीडियो वायरल होते ही यह अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बन गया... वहीं लोग युवक की समझदारी और देसी जुगाड़ की तारीफ भी कर रहे हैं... फिलहाल, यह जुगाड़ न सिर्फ परेशानी के बीच राहत का उदाहरण बना है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों को मुस्कुराने का मौका दे रहा है.. शहर में पेट्रोल पम्पों पर लग रही लंबी कतारों के बीच इस युवक का अनोखा जुगाड़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है...यह वीडियो ये भी बता रहा है  लोग गाड़ियो को छोड़कर फिर पुराने दिनों में काम आने वाले घोड़े से सवारी कर रह हैं..


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News