बस अनियंत्रित होकर पलटी एक की मौत,15 घायल

8/31/2018 1:19:32 PM

रीवा : सतना से सीधी जा रही यात्री बस छुहिया घाटी के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में परिचालक सहित पंद्रह लोग घायल हो गए। परिचालक अशोक द्विवेदी निवासी किरहाई की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों का इलाज संजय गांधी चिकित्सालय रीवा में चल रहा है। शेष यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोविंदगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

बस अनियंत्रित हो कर सड़क से उतकर पलट गई
जानकारी के अनुसार सतना से सीधी जा रही चतुर्वेदी ट्रेवेल्स की बस जैसे ही छुहिया घाटी पर चढ़ रही थी। उसी दौरान मोड़ के पास चालक ने बस का नियत्रंण खो दिया, जिसके चलते बस अनियंत्रित हो कर सड़क से उतकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों की चीख- पुकार मच गई। बस को पलटते देख रहगीर व ग्रामीण यात्रियों की मदद के लिए दौड़े और बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यात्रियों को बस से निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोविंदगढ़ भेजा।

 

suman

This news is suman