Punjab Kesari MP ads

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे MP, सीएम डॉ. मोहन और BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

Saturday, Oct 03, 2026-11:24 AM (IST)

भोपालः आज यानी 3 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश दौरे पर है। सूत्रों से पता चला है कि अमित शाह राजधानी भोपाल में पहुंचे है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उन्हें पुष्प भेंट किए गए है। वहीं, अमित शाह की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है।

केंद्रीय मंत्री शाह 3 अक्टूबर को भेल दशहरा मैदान में न्याय संहिता पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ कर राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री शाह भौंरी स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) के विस्तारित ‘अत्रि’ परिसर का शिलान्यास कर परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News