नरसिंहपुर में बोले केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल- कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लाॅकडाउन ही एक मात्र उपाय

4/2/2020 11:43:29 AM

नरसिंहपुर (रोहित अरोरा): केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बयान दिया कि हमारे दूरदर्शी प्रधानमंत्री ने समय से पूर्व लाॅकडाउन की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि इस आपदा से लड़ने का यही एक मात्र उपाय है।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मरकज में शामिल तब्लीगी जमात पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इनकी गैर जवाबदेही पूरे देश को भारी पड़ रही हैl साथ ही कहा कि हम सब मिलकर लॉकडाउन को सफल बनाएं।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि जो जान पर खेलकर सबकी रक्षा कर रहे उनकी मदद कीजिए। नौजवान चिकित्सकीय अमले  का साथ दें। इसके साथ ही स्थानीय निकाय के सेनेटराइजर के काम में सहयोग करें। लॉकडाउन को लेकर भविष्यवाणी नहीं की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि फिलहाल लॉकडाउन 14 अप्रैल से आगे बढ़ने की संभावना नहीं है।


 

 

 

 

Jagdev Singh

This news is Edited By Jagdev Singh