Video: काफिले के वाहनों में टक्कर, बाल-बाल बचे केंद्रिय मंत्री

2/25/2019 6:26:51 PM

मुरैना:  मुरैना जिले में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के काफिले में आ रहे वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो अधिकारी घायल हो गए। एक का हाथ टूट गया तो दूसरे के मुंह में चोट लग गई। घटना के बाद दोनों घायल अधिकारियों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार, अचानक ब्रेक लगाने के चलते दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। गनीमत गई कि पीछे आ रहे वाहनों में दूरी थी और कोई बड़ा हादसा नही हुआ।



हादसे में दो घायल
जानकारी के अनुसार, रविवार की रात करीब 10 बजे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शहीदों के प्रतिमा अनावरण समारोह से लौटकर मुरैना की ओर जा रहे थे। तभी अम्बाह पोरसा खेरा गांव की नहर के पास सड़क पर अचानक अन्य वाहन के आ जाने से काफिले के वाहनों ने अचानक ब्रेक लगा दी। काफिले में पीछे चल रहे एसडीएम और नायब तहसीलदार का वाहन आगे के वाहन से टकरा गया। पीछे से फॉलो वाहन ने दोनों अफसरों के वाहन में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। इस हादसे में पाेरसा के नायब तहसीलदार राजकुमार नागौरिया का हाथ टूट गया।
 


वहीं अंबाह एसडीएम नीरज शर्मा के मुंह में चोट लगी, उनके दांत टूट गए। हादसे के वक्त मंत्री का वाहन भी काफिले में शामिल था। लेकिन वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद केंद्रीय मंत्री तोमर दोनों अधिकारियों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। 

 

suman

This news is suman