मां लखेश्वरी के दरबार में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ग्वालियर और प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

4/9/2022 2:23:55 PM

डबरा/ग्वालियर: (भरत रावत) केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (union minister narendra singh tomar) आज ग्वालियर से भितरवार में मां लखेश्वरी की यात्रा पर निकले है। ग्वालियर से लखेश्वरी के रास्ते में जगह-जगह केंद्रीय मंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। डबरा पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री (union minister tomar) का भाजपा महिला मंडल की सदस्यों ने भी संयास आश्रम पर पुष्प वर्षा एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया है। 2014 में क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री (union minister) रहते हुए करोड़ों की लागत से उनके द्वारा माता लखेश्वरी मंदिर की पहाड़ी को काटकर दुर्गम रास्ते को वाहनों के लिए सरल रास्ता बनाया था। माता के दरबार में पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र एवं देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

मां लखेश्वरी के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 

वहीं ग्वालियर से एक दिवसीय मां लखेश्वरी यात्रा पर निकले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (union minister narendra singh tomar) ने यात्रा को लेकर बताया कि नवरात्रि के दिन चल रहे हैं। इन दिनों धार्मिक यात्राओं का विशेष महत्व होता है ऐसे ही मां लखेश्वरी का आशीर्वाद लेने आज अष्टमी के दिन वह जा रहे हैं। मां का आशीर्वाद लेकर मां से वो देश प्रदेश में शांति खुशहाली और सम्रद्धि बनाए रखने की कामना वो मां लखेश्वरी से करेंगे। केंद्रीय मंत्री की यात्रा के अवसर पर उनके साथ प्रदेश के उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाह (minister bharat singh kushwah), सांसद विवेक नारायण शेजवलकर (mp vivek sejwalkar), भाजपा ग्वालियर ग्रामीण अध्यक्ष कौशल शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं का काफिला चल रहा था।

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh