केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

10/3/2018 4:53:14 PM

ग्वालियर: सांसद व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की तबीयत बुधवार की सुबह अचानक बिगड़ गई। सुबह उन्हें कुछ बैचेनी महसूस हई थी, इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। डॉक्टर आईसीयू में उनका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार तोमर का शुगर लेवल अचानक बढ़ गया था। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ मौजूद लोग उन्हें तुरंत एम्स लेकर पहुंचे। नरेंद्र सिंह तोमर की तबीतय बिगड़ने की खबर मिलते ही उनके समर्थक एम्स अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar