गजरथ फेरी में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, बड़े बाबा का लिया आर्शीवाद

2/24/2022 12:51:11 PM

दमोह(इम्तियाज चिश्ती): केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज कुण्डलपुर में आयोजित पंचकल्याण महामहोत्सव के अवसर पर गजरथ फेरी में शामिल हुये। उन्होंने फेरी में श्रृद्धालुओं के साथ पूरी 7 फेरी लगाई। इसके बाद विद्यासागर महाराज का नारियल भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया। गजरथ फेरी में दमोह विधायक अजय टंडन भी शामिल हुये।



केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बड़े बाबा, आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रति अपना अभार व्यक्त करते हुये कहा इतने कम समय में इस कार्यक्रम का संपन्न होना यह कृपा के बगैर संभव नहीं था। उन्होंने स्थानीय सांसद होने के नाते बड़े बाबा सहित पूरे मुनि संघ को और जिले के जितने भी देवी देवता हैं, उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा जो श्रद्धालु आये उन सभी ने भी अनुशासन का परिचय दिया। प्रशासन, पत्रकार बंधुओं एवं सभी के प्रति सांसद होने के नाते दोनों हाथ जोड़कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा ऐसे आयोजन शताब्दियों में एक बार होते हैं, दमोह को यह सौभाग्य मिला हम सब सौभाग्यशाली हैं। मुझे भी सात परिक्रमाओं में शामिल होने का अवसर मिला, आचार्य भगवान को प्रणाम करके आज मैं अभिभूत हूं।

meena

This news is Content Writer meena