केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने सिवनी जिले को दिए 60 आक्सीजन बेड

5/6/2021 1:02:07 PM

सिवनी (अब्दुल काबिज़ खान): केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने आज सिवनी जिले के विभिन्न अस्पतालों का दौरा किया। जिसके बाद वहां की मांगों के आधार पर कलेक्ट्रेट परिसर में  हुई एक बैठक में स्टील मंत्रालय के विभिन्न उपक्रमों के माध्यम से 60 आक्सीजन बैड सिवनी जिले को प्रदान करने की जानकारी दी। जिसमें 30 आक्सीजन युक्त बैड जिला चिकित्सालय सिवनी को और क्रमश 10-10  ऑक्सीजन युक्त बैड लखनादौन, केवलारी और घंसौर  के चिकित्सालय शामिल है।



केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पहले की तरह भिलाई स्टील प्लांट से आक्सीजन की सप्लाई सम्पूर्ण जिले को मिलती रहेगी, साथ ही कस्बाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसे छपारा, कान्हीवाड़ा, पलारी, धनोरा, कहानी, धूमा इत्यादि में आवश्यक सामग्रियों के क्रय के लिए 10 लाख रुपये की राशि सांसद निधि  स्वीकृत की गई है। बैठक में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री राम किशोर कांवरे, सांसद ढाल सिंह बिसेन, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे और जिला कलेक्टर सहित समस्त विभागों के प्रमुख एवम स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari