बीजेपी कार्यकर्ता की मां के निधन पर बड़ोद पहुंचे गहलोत, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

9/8/2019 11:15:26 AM

आगर मालवा (फहीम कुरेशी): बीजेपी कार्यकर्ता की मां का निधन हो जाने पर केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत आगर जिले के बड़ोद पहुंचे। वे करीब 9 बजे सुबह बड़ोद पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ता मनोज महाजन की मां के देहांत में शोक संवेदनाएं प्रकट की। इस बीच केंद्रीय मंत्री थावरचंद्र गहलोत के साथ कई बीजेपी नेता भी साथ रहे।





बता दें कि जब थावर चंद्र गहलोत बीजेपी कार्यकर्ता के निवास स्थान पहुंचे तो उनके साथ पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा। केंद्रीय मंत्री गहलोत बीजेपी कार्यकर्ता के घऱ कुछ देर बैठने के बाद वहां से रवाना हो गए।  
 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar