CAA पर केंद्रीय मंत्री तोमर का कमलनाथ सरकार पर हमला, बोले- भाड़े के लोग फैला रहे हैं भ्रम

12/28/2019 10:36:20 AM

भोपाल: मध्य प्रदेश में सीएए के लगातार हो रहे विरोध को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए पीड़ित अल्पसंख्यकों को न्याय देने वाला है। इस कानून से भारत में रहने वाले किसी भी धर्म के किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नही होगी।



केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट में जाने के सवाल पर कहा कि राज्य सभा में कांग्रेस ने अपनी बात रखी। लेकिन फिर भी बिल वहां से पास हुआ और अब कानून बन चुका है। कांग्रेस वामपंथी और कुछ तथाकथित बुद्धिजीवी इस कानून का विरोध कर हिंसा फैलाने का काम कर रहे हैं। जनता को इस कानून से कोई नुकसान नहीं है। भाड़े के लोग भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जा कर इस भ्रम को तोड़ेंगे और इस कानून के बारे में लोगों को जागरुक करेंगे। मध्य प्रदेश से केंद्र के भेदभाव के आरोपों पर उन्होंने कहा कि कृषि और ग्रामीण विकास विभाग केंद्र सरकार सभी राज्य का हिस्सा समय पर भेजते है। लेकिन राज्यों को डिमांड भेजना होगी। प्रदेश सरकार यदि मैचिंग ग्रांड की डिमांड करेगी तो केंद्र सरकार अवश्य ही विकास कार्यों के लिए राशि मुहैया कराएगी।


 

meena

This news is Edited By meena