केंद्रीय मंत्री तोमर बोले- 2003 से पहले फसल बीमा के सौ-दो सौ रुपए मिलते थे आज 5 से 40 लाख मिल रहे हैं

2/26/2022 10:28:13 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने मेरी पॉलिसी मेरे हाथ योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के अंतर्गत किसानों को उनकी फसल संबंधित नुकसान को लेकर बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। यह बीमा विभिन्न बैंकों के साथ ही किसान ऑनलाइन भी कर सकते हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने भी कहा कि साढ़े 7 हज़ार करोड़ से अधिक रुपया मध्यप्रदेश के किसानों के खातों में भेजा गया, पूरे देश मे ये योजना चल रही है लेकिन इसका क्रियान्वयन मध्यप्रदेश में बेहतर हुआ है। 2003 से पहले मध्यप्रदेश में 100, 200 रुपया फसल बीमा मिलता था, आज 5 लाख से लेकर 40 लाख तक किसानों को फसल बीमा मिल रहा है।

फसल बीमा योजना के बीच में ना कोई दलाल था ना कोई बिचौलिया था, एक बटन दबाने से ये पारदर्शिता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज में हुई। Msp पर पचास प्रतिशत मुनाफा जोड़कर पीएम मोदी ने देने का प्रयास किया, आज msp का पैसा सीधा किसानों के खातों में जाता है।

भारत को आत्मनिर्भर बनाना है तो किसान को आत्मनिर्भर बनाना पड़ेगा, और इस दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही है। 2003 में जब हम मध्यप्रदेश सरकार में आए थे तब सिर्फ 6 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी और आज शिवराज सिंह के कारण 40 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती है।

पूरी दुनिया में आज जैविक खेती की बात हो रही है। जैविक खेती का उत्पादन भी बहुत हो रहा है और मध्यप्रदेश इसमें नम्बर 1 है। किसान को लागत कम करना पड़ेगी, खेती में ड्रोन जैसी तकनीकी का उयोग हो इसके लिए केंद्र सरकार काम कर रही है। एक लाख करोड़ रुपये का पैकेज खेती के लिए बनाया है। इसमें मध्यप्रदेश को 1 हज़ार करोड़ मिल चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News