फैजान ने कबीर बनकर बनाए संबंध, बच्चा हुआ तो खतना करवाने चला, धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव

8/17/2021 6:39:28 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया  है। जहां फैजान नाम का युवक खुद को कबीर बताकर ब्यूटी पार्लर संचालिका से मिला। बाद में दोस्ती की और चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। डेढ़ साल बाद शादी की बात आई तो आरोपी ने कहा कि बच्चे का खतना करना पड़ेगा और उसे धर्म बदलकर निकाह करना पड़ेगा। महिला ने इसका विरोध किया तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

PunjabKesari

लव जेहाद का ये मामला इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र का है जहां 35 वर्षीय महिला की फैजान उर्फ कबीर से वर्ष 2017 में मुलाकात हुई थी। आरोपी उससे यह कहकर मिला था कि उसकी बहन की शादी है। वह उसका मेकअप करवाना चाहता है। फैजान ने इसके बाद कई और कस्टमर लाने का भी झांसा दिया। दोनों में दोस्ती हो गई। फैजान ने कुछ दिन बाद चाकू की नोक पर पीड़िता के साथ जबरदस्ती संबंध बनाये और उसका वीडियो बना लिया।

PunjabKesari

वही पीड़िता का आरोप है कि उसके वीडियो वायरल करने और उसे बदनाम करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। डेढ़ साल पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया। आरोपी अब महिला और बच्चे पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। पुलिस ने मामले  गंभीरता  हुवे आरोपी फैजान को मैजेस्टिक नगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, धमकाने और धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया फैजान खान का विजयनगर में फर्नीचर का कारोबार है। पिता इकबाल प्रॉपर्टी का व्यवसाय करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News