पत्नी ने पति पर लगाया था भूखा रखने का आरोप, खुद हाथ में वाइन पकड़े दिखी

3/2/2020 12:41:32 PM

देवास: मध्य प्रदेश के देवास(Dewas) जिले में एक महिला ने अपने पति व परिवार जनों पर भूखे रखने का आरोप लगाते हुए दहेज प्रताड़ना (Dowry harassment) का केस दर्ज किया। लेकिन सारा मामला ही उल्ट पड़ गया जब कोर्ट में पति ने अपनी पत्नी की वाइन(Wine) पीती तस्वीर पेश की इसके बाद तो सबके होश उड़ गए और पत्नी के झूठ का पर्दाफाश हो गया।



दरअसल, देवास के राजकुमार सिंह की शादी करीब आठ साल पहले इंदौर की गोकुल नगर निवासी प्रियारानी सिंह सिसोदिया से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही प्रियारानी मायके लौट आई। उसने कनाड़िया थाने में पति और उसके माता-पिता के खिलाफ भूखा रखने और दहेज में 50 लाख मांगे जाने की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के पति और उसके स्वजन के खिलाफ भूखा रखने और दहेज में 50 लाख मांगे जाने का मामला दर्ज कर लिया।


फिर कोर्ट में मामला चला। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी अपनी बात रखी पति राजकुमार के एडवोकेट एमएम मिश्रा ने कोर्ट को बताया कि राजकुमार मुबंई में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को विदेश भी घुमाने ले गया था। इसके साथ ही पति ने बतौर सबूत विदेश यात्राओं दौरान लिए गए कई फोटो भी कोर्ट में पेश किए। मिश्रा ने यह तर्क भी रखा कि प्रियारानी ने जो आरोप लगाया, उस संबंध में उसने एक साल के दौरान कभी कोई शिकायत नहीं की। इसके साथ ही पत्नी के सारे झूठ से पर्दा उठ गया। न्यायाधीश विनीता गुप्ता ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद माना कि यह मामला दहेज प्रताड़ना का नहीं है। 

meena

This news is Edited By meena