सड़क पर बने गड्ढों में खड़े पानी और कीचड़ में लोगों ने लगाए हरे-भरे पौधे, अनोखे प्रदर्शन से लग गया जाम

7/18/2022 5:57:44 PM

मंडला(अरविंद सोनी): मंडला शहर के बीचों बीच डिंडोरी नाके के पास खराब सड़कों को लेकर आमजन ने मोर्चा खोल दिया। लोगों ने सड़क की दुर्दशा को लेकर कीचड़ पानी से सनी सड़क पर पौधा रोपण कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसकी वजह से सडकों पर लंबा जाम लगा रहा। यह विरोध घंटों चलता रहा और जाम लगा रहा और लोग परेशान होते रहे।

PunjabKesari

दरअसल, कई महीनों से मंडला सें डिंडोरी मार्ग के प्रथमेस पेट्रोल पंप के सामने सड़क गड्ढ़ों में तब्दील हो गई हैं। आए दिन इस जगह पर दुर्घटनाएं होते ही रहती हैं। इस मार्ग से कॉलेज स्कूल के बच्चे प्रशासनिक अधिकारी और भारी वाहनों का आना जाना होता है। बारिश लगातार जारी हैं जिसकी वजह से ये गड्ढे पानी सें भर जाते हैं जिससे दुर्घटना होना आम बात हैं जिसे लेकर आक्रोशित जनता ने पौधे रोपने का मन बनाया और पौधा रोपण किया।

PunjabKesari

पौधे रोपण सें आम जनता यह संदेश देना चाह रही कि प्रशासन देख ले कि सड़क की हालत इतनी खराब हैं कि बीच सड़क में पौधा लगाया जा सकता हैं। लगातार शासन प्रशासन को आमजनों द्वारा शिकायत भी की गई है लेकिन अब तक मार्ग की स्थिति जस की तस है। लोगों का कहना हैं कि अब तक 50 से 100 दुर्घटनाएं हो चुकी है। यदि उनकी मांग नहीं मानी जाती तो आम जनता उग्र आंदोलन करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News