कुदरत का अनोखा नजारा, जहां पानी से लगती है आग

12/17/2019 1:13:52 PM

होशंगाबाद/ पिपरिया(सूरज राजपूत): टिप टिप बरसा पानी, पानी ने आग लगाई...जी हां यह कोई हिंदी फिल्म का गाना नहीं बल्कि सच्चाई है। जहां पानी के पंप से गर्म पानी निकल रहा है। इस उबलते पानी में कच्चे चावल पकाए जा सकते हैं। कागज को पानी में डालों तो कागज में आग लग जाती है। कुदरत का यह अद्धभुत नजारा होशंगाबाद के पिपरिया से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर देखने को मिल रहा है।





इस कुंड में नहाने से दूर होते हैं चर्म रोग 
वहीं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बफरजोन क्षेत्र के पास ही एक कुंड हैं जिसमें गर्म पानी होता है। लोग बर्फवारी के इस मौसम में इसमें बड़े आराम से नहा रहे हैं। कुंड में नहाने से चर्म रोग दूर होते हैं।



बताया जा रहा है कि लगभग 20 साल पहले यहां गैस निकलने के कारण 3 हजार फिट गहरा बोर किया गया था। लेकिन पर्याप्त मात्रा में गैस नहीं निकली। लेकिन बाद में पानी के साथ गर्म गैस भी निकलने लगी। यही वजह है कि पानी ज्यादा गर्म होता है। यहां मकर संक्रांति के दिन मेला भी लगता है। इसमें लाखों लोग स्नान करने आते है।

meena

This news is Edited By meena