अज्ञात बदमाशों ने कर दी व्यापारी की हत्या, गले की चेन भी लूटी, जांच में जुटी पुलिस

8/16/2021 12:18:15 PM

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके में सोमवार सुबह एक सब्जी व्यापारी की अज्ञात बदमाशों ने लूट के बाद हत्या कर दी। लूटपाट और हत्या से पहले सब्जी व्यापारी ने बदमाशों से संघर्ष भी किया था। व्यापारी की गले की चेन भी गायब है। गले पर खरोंच भी है। व्यापारी सब्जी लेने मंडी जा रहा था। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक घटना चाणक्यपुरी से चौइथराम मंडी की ओर जाने वाले ब्रिज पर हुई है।



मामला इंदौर के गुमास्ता नगर की है जहां पर रहने वाले 40 साल के चंदन भावसार सब्जी मंडी जा रहे थे। राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के केशरबाग ब्रिज पर बदमाशों ने व्यापारी को रोक लिया और चाकू दिखाकर लूटपाट करने लगे। चंदन ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया और रुपये सोने की चैन लेकर फरार हो गए। मृतक चंदन के पिता के मुताबिक ब्रिज की लाइट बंद होने के कारण उनके बेटे पर बदमाशों ने हमला किया। उसके गले पर छीना झपटी के निशान है। साथ ही उसके गले से सोने की चेन गायब है। प्रारभिक जांच में सामने आया कि बदमाश लूटपाट करना चाहते थे। चंदन और बदमाशों के बीच संघर्ष हुआ है। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। इस हत्याकांड के बाद पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है। लूट और अन्य रंजिश के एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है।

Vikas Tiwari

This news is Content Writer Vikas Tiwari