पत्नी से अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट करता था पति, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR

4/20/2023 5:43:41 PM

ग्वालियर (अंकुर जैन) : ग्वालियर में पति पर अपनी पत्नी से अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है। महिला के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति ने गलत हरकत करना शुरू कर दी। कुछ दिन तो पत्नी चुप रही, लेकिन बाद में जब प्रताड़ना बढ़ गई तो उसने टोका। पत्नी के टोकने पर पति ने उसकी मारपीट कर दी। पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने शिकायत की। यह घटना हजीरा क्षेत्र की है। हजीरा थाना पुलिस ने अप्राकृतिक कृत्य सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

हजीरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा विहार कॉलोनी की रहने वाली 21 वर्षीय महिला की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी। शादी के दो माह तक तो सब ठीक चला। उसकी शादी 2 अक्टूबर 2022 को हुई थी। शादी के दो माह बाद ही पति ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करना शुरू कर दिया। पति कुछ दिनों तक तो सहती रही, जब पति उसके साथ रोज गलत काम करने लगा तो उसने विरोध किया। इस पर उसे कमरे में बंद कर पीटा और कहा- अगर किसी से कुछ भी कहा तो वह उसे जान से मार देगा। उसकी पत्नी ने डर और बदनामी के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। छह माह तक वह उसे इसी तरह प्रताड़ित करता रहा। तब जाकर पत्नी ने अपने मायके में पूरी घटना बताई। मायके वाले उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे। हजीरा थाने में शिकायत की।

हजीरा थाना पुलिस ने इस मामले की जांच कर महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर दर्ज होने की खबर उसके पति को लग गई तो वह घर से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। घर पर ताला डला मिला है।

meena

This news is Content Writer meena