UP के डिप्टी CM केशव मौर्य और सांसद रवि किशन पहुंचे रीवा, बोले-कांग्रेस पर कसा तंज बोले- जिंदगी झंड बा अब कौन बात का घमंड बा

Saturday, Sep 09, 2023-01:08 PM (IST)

रीवा (सुभाष मिश्रा): रीवा में शुरु हुए जन आशीर्वाद यात्रा में रविवार को शामिल होने कई दिग्गज उत्तर प्रदेश से रीवा पहुंच चुके हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित गोरखपुर सांसद एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन भी जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए रीवा पहुंचे है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान गोरखपुर सांसद रवि किशन ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की जिंदगी झंड बा अब कौने बात के घमंड बा।

PunjabKesari, Ravi Shankar, BJP MP Ravi Shankar, BJP, Congress, Kaaba in UP, Rewa, Madhya Pradesh

गोरखपुर सांसद रवि किशन ने भाजपा की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा की आज पूरा देश भाजपा के कार्यों विचारों और उसकी उपलब्धियां की सराहना कर रहा है। 70 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह से देश को खोखला किया है, उसे आज फिर उसी ऊंचाइयों पर ले जाने का समय आ गया। मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर महिलाओं काफी उत्साह देखा जा रहा है और आने वाले चुनाव में एक अच्छे परिणाम के रूप में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

इस दौरान गोरखपुर सांसद रवि किशन ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, जिंदगी झंड बा कांग्रेसियों अब कौन से बात का घमंड बा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News